देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मथुरा में छह दिसम्बर शांतिपूर्ण गुजर गया। कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। छह दिसम्बर को लेकर लोगों में चर्चा तो रही लेकिन मथुरा शहर से लेकर देहात तक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास के क्षेत्र को छोड कर जनजीवन सामान्य और यातायात अप्रभावित रहा। लोगों का दिन सामान्य दिनों की तरह ही गुजरा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कुछ लोगों को अहतियातन पुलिस ने नजरबंद किया। वहीं कुछ को हिरासत में भी किया गया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पुलिस नियंत्रण में रही। भारी वाहनों का प्रवेश पूरे शहर में प्रतिबंधित किया गया था।
शहर में सैक्टर और जोनल स्कीम लागू रही। वहीं कडी सुरक्षा के बावजूद करणी सेना के पदाधिकारी और बरसाना से एक साधु किसी तहर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार तक पहुंच गए। पुलिस ने बिना समय गंवाए इन लोगों को हिरासत में ले लिया और थाना गोविंद नगर ले गई। शोर शराबा होने की सूचना पर मौके पर डीएम और एसएसपी भी पहुंचे। पुलिस चार लोगों को हिरासत में लिया। किसानों को खाद और बीज मुहैय्या कराने के लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन का कार्यक्रम जिला कांग्रेस ने तय किया था।
जनपद में धारा 144 लगाई गई है। जिला अध्यक्ष चौ. भगवान सिंह वर्मा जब आंदोलन की तैयारी के लिए अपने आवास से निकल रहे थे, उन्हें पुलिस ने सदर बाजार में हिरासत में ले लिया। होली गेट चौराहे पर महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला फूंकने की तैयारी थी और पुलिस प्रशासन के द्वारा मना करने के पश्चात पुतला फूंकने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सदर थाने पर इकट्ठे हो गए तथा जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा को अविलंब रिहा करने की मांग करते हुए सदर थाने पर डट गए। जिन लोगों ने छह दिसम्बर को कार्यक्रम करने की घोषणा की थी। उन्हें भी अहतियातन नजरबंद किया गया था।
किसी को शांति भंग नहीं करने दी जाएगीः लक्ष्मीनरायण
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त-दुरुस्त है। किसी को शांतिभंग नहीं करने दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत बड़े संत हैं। उचित समय पर जब भगवान की प्रेरणा हुई तो मंदिर निर्माण प्रारंभ हो गया। ऐसे ही श्री कृष्ण भगवान का मंदिर निर्माण भी प्रारंभ होगा। राम मंदिर के बारे में भी लोग हमसे सवाल करते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर यहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन राममंदिर अब बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर मथुरा में नहीं तो क्या रावलपिंडी और लाहौर में बनेगा।
पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाया गया है। आम लोग आ जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सुरक्षा व्यवस्था की है। जिन्होंने आह्वान किया है उनमें से कई लोगों को पाबंद किया गया है। किसी श्रद्धालु को नहीं रोका गया है। सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स लगाया गया है।
-निचिकेत झा, आईजी आगरा जोन













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज