BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

RBI ने PMC के अकाउंट होल्डर्स को दी राहत, अब एक दिन में निकाल सकेंगे 10000 रुपए

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को पंजाब एंड महाराष्ट्र कॉर्पोरेशन बैंक (पीएमसी) के खाताधारकों (अकाउंट होल्डर्स) को बड़ी राहत दी। आरबीआई के निर्देशानुसार खाताधारक अब अपने अकाउंट से हर दिन 10000 रुपए निकाल सकेंगे। यह लिमिट पहले केवल एक हजार रुपए थी। इस सहूलियत के बाद बैंक के 60 फीसदी से ज्यादा खाताधारक बैंक में जमा अपनी पूरी रकम निकल सकने में सक्षम होंगे। साथ ही आरबीआई से लिखित रूप में पूर्वानुमति लिए बिना पीएमसी कोई भी ऋण और अग्रिम मंजूर नहीं करेगा।

उधर, बैंक के कर्मचारी कर्ज नहीं चुकाने के विरोध में हाउसिंग डवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड समूह के मालिक के घर के बाहर धरने पर बैठ प्रदर्शन कर रहे हैं। एचडीआईएल ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है और पीएमसी ने इसे 2500 करोड़ का कर्ज दे रखा है। आरबीआई का एतराज है कि पीएमसी बैंक ने इस कर्ज को अपने मुनाफे में से कम करके नहीं दिखाया।

पिछले छह महीनों में डिफॉल्ट के कारण पीएमसी को अपनी देनदारी चुकाने में दिक्कत हो रही थी। उसने कई रियल एस्टेट कंपनियों को कर्ज दिए थे, जिन पर बिल्डर डिफॉल्ट कर चुके हैं। गौरतलब है कि सहकारी बैंकों में भले ही सरकारी और निजी बैंकों की तुलना में जमा रकम पर अधिक ब्याज मिलता है, लेकिन इनका रेगुलेशन राज्य सरकारें और रिजर्व बैंक करते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More