देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। शिवसेना के अनुसार बीजेपी के मिशन 2019 के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। शिवसेना ने मुखपत्र सामना के संपादकीय में दो ऐसी बातें कही गई हैं जो बीजेपी के मुश्किल खड़ी करने वाली हैं। शिवसेना ने कहा है कि वह महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। साथ ही यह भी कहा है कि 2014 की राजनीतिक दुर्घटना 2019 में नहीं होगी।
सामना के संपादकीय में शिवसेना ने कहा है कि दिल्ली की तख्त पर कौन बैठेगा, ये शिवसेना में तय करने की क्षमता है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अपने निवास मातोश्री में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुलाकात की थी। लेकिन सामना के इस संपादकीय के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि बीजेपी और शिवसेना के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।
संपादकीय में शिवसेना ने कहा है, साल 2014 की राजनीतिक दुर्घटना 2019 में नहीं होगी। सत्ता का उन्माद हम पर कभी चढ़ा नहीं और आगे भी नहीं चढने देंगे। देश में आज आपातकाल पूर्व परिस्थिति है क्या। ऐसे सवाल उपस्थित किए जा रहे हैं। कश्मीर में जवानों की हत्या जारी है। बहुमत से चुनकर दी गई सरकार का गला राजधानी दिल्ली में ही कसा जा रहा है। नौकरशाहों का ऐसा रवैया रहा तो चुनाव लडऩा और राज्य चलाना मुश्किल हो जाएगा। धूलभरी आंधी केवल दिल्ली में नहीं बल्कि पूरे देश में उठ चुकी है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विदेश यात्रा पर होते है, इसलिए इस आंधी के धूल के कण उनकी आंखों और सांसो में नहीं जा रहे हैं। जनता परेशान है, दुविधा में है। शिवसेना की राह कभी आसान नहीं रही है। उसकी राह हमेशा ऊबडख़ाबड़ रास्तों से ही गुजरी है। इसके बावजूद भी शिवसेना इन रास्तों को पार करती आई है और आगे भी करेगी। महाराष्ट्र में शिवसेना अपने दम पर खुद की सरकार बनाएगी और दिल्ली के तख़्त पर कौन बैठेगा, राष्ट्रिय स्तर पर यह फैसला लेने की ताकत भी शिवसेना ही करेगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत