BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : डिजिटलाइजेशन के बाद भी छोटी नहीं हो रहीं काउंटरों पर कतारें

मथुरा। विद्युत विभाग का दावा है कि अब बिल जमा करने के लिए  उपभोक्ता को काउंटर तक आने की जरूरत नहीं, तस्वीर का दूसरा पहलू यह है कि काउंटरों  पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की लम्बी लम्बी कतारें लगी रहती हैं लोग घंटों लाइन में लगे रहते हैं, कई बार इसके बाद भी वह बिल जमा नहीं कर पाते हैं दूसरे दिन फिर आकर लाइन में लगना पड़ता है।
अधिकारियों का दवा था कि अब उपभोक्ताओं को न लाइन में लगने की जरूरत है और नहीं बिल जमा करने के लिए काउंटर तक पहुंचने की जहमत उठानी है, विभाग का पूरी तरह डिजिटलाइजेशन हो चुका है। उपभोक्ताओं को एटीएम सुविधा विभाग द्वारा दी गई है। दूसरा डेबिट कार्ड से भी बिल जमा किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि ग्रामीण और कम पढ़े लिखे उपभोक्ताओं को भी काउंटर पर आने की आवश्यक्ता नहीं है। शहर से देहात तक हर जगह जनसुविधा केंद्र खुले हुए हैं। अपने जनदीक के जनसुविधा केंद्र पर जा कर ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। दूसरा काउंटर पर भी महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था की गई है।
वहीं उपभोक्ता विभाग के इन दावों की पोल खोल रहे हैं, कैंट बिजली घर पर बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि विभाग लाख दावे करे लेकिन उन्हें पहले जितनी ही परेशिानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिलों में आने वाली गड़बड़ियों को तो एटीएम या डेबिट कार्ड के जरिये ठीक नहीं कराया जा सकता है,  बिल में होने वाली गडबडियों को सही कराने के लिए भी कई दिन तक चक्कर काटने पड़ते हैं। कैंट बिजली घर पर बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ता सुनील ने बताया कि उन्हें विभाग की ईपेंमेंट जैसी योजनाओं की कोई जानकारी नहीं हैं। उपभोक्ताओं में नाराजगी इस बात को लेकर भी दिखी कि कर्मचारी मनमाने तरीके से कभी भी काउंटर बंद कर देते हैं और घंटों से लाइन में लगे लोग ठगे से खड़े रह जाते हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More