BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PSJ मीडिया विजन ने फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को किया साइन

पटना/मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सफल अभिनेत्री मानी जाने वाली रानी चटर्जी अब बहुत जल्द एक बॉलीवुड एक्टर के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। पी एस जे मीडिया विजन ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को साइन किया है।

इस फिल्म में रानी चटर्जी के अपोजिट एक बॉलीवुड अभिनेता नजर आएंगे, जिसको लेकर बहुत जल्द ही प्रोडक्शन हाउस औपचारिक घोषणा करेगा।

रानी चटर्जी अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ 'बिग-बॉस' शो में सलमान खान के साथ दिख चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों, हिंदी टीवी शोज और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली रानी चटर्जी की फिल्म 'भाभी मां' भोजपुरी की रूटीन फिल्मों से अलग होगी जिसको लेकर खुद रानी भी उत्साहित हैं।

कहा जा रहा है कि इस फिल्म के निर्देषक की जिम्मेदारी भी एक बड़ी हस्ती निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस प्रोडक्शन हाउस के प्रमुख प्रत्युष, सुमित, जय हैं। पी एस जे मीडिया फिल्म मेकिंग, टीवी शोज, म्युजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्म, ऐड फिल्म, डॉक्यूमेंट्री फिल्म और वेब सीरिज बनाने में अपनी पहचान रखता है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More