BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राकेश टिकैत पर हमले के विरोध में प्रदर्शन

मथुरा। दो अप्रैल को राजस्थान के अलवर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए हमले के विरोध में मथुरा में कई जगह प्रदर्शन हुआ। शहर मंे भाकियू की महानगर शाखा ने प्रदर्शन किया।

आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहाकि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकेत पर राजस्थान में अलवर के तातारपुर चैराहे पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों मंे आक्रोेश है।

भाकियू के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी के नेतृत्व में मथुरा महानगर के अमरनाथ रोड पर हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग के लिए प्रदर्शन किया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, भारतीय किसान यूनियन महिला जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहाकि हमलावरों पर सख्त कार्यवाही की जाये। यह हमला भाजपा की सोची समझी चाल है।

राकेश टिकैत पर जान लेवा हमला लोकतंत्र की हत्या है। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी, शहर महामंत्री फैजान कुरैशी, कैफ कुरेशी, राजू बंजारा, राजीव शर्मा छोटू आदि मौजूद थे।


वहीं दूसरी और भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने मथुरा जिला अस्पताल में प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल अध्यक्ष मीना चैधरी ने कहा जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है मरीजों के साथ में अभद्रता की जाती है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More