BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पहली बार वर्चुअल माध्यम से होगा कार्यक्रम

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल को शाम 7 बजे "परीक्षा पे चर्चा" के चौथे संस्करण को संबोधित करेंगे। कोरोना के कारण यह कार्यक्रम पहली बार वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को एक वीडियो संदेश के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि पिछले एक साल से हम कोरोना के बीच जी रहे हैं। इसके कारण आपसे (विद्यार्थियों) मिलने का मोह इस बार छोड़ना पड़ रहा है। मुझे भी एक नए फॉर्मेट में आपके बीच आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा पर चर्चा का यह पहला वर्चुअल संस्करण है।  

पीएम मोदी करेंगे परीक्षा को अवसर में परिवर्तित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, समस्या तब होती है जब हम एग्जाम को ही जीवन के सपनों का अंत मान लेते हैं। दरअसल, एग्जाम जीवन को गढ़ने का एक अवसर है।  

बच्चों से करेंगे दोस्त बनकर बात  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, यह राय में प्रधानमंत्री के रूप में नहीं दे रहा हूं। लेकिन एक दोस्त के रूप में बता रहा हूं।  

पूछेंगे पैरेंट्स और टीचर्स का भी हालचाल  

प्रधानमंत्री ने कहा आपकी सोच, मेरी सोच, आपके इरादे और मेरे इरादे हम साथ-साथ ही हैं।  

पीएम मोदी दिलाएंगे तनाव से मुक्ति  

प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे दोस्त, माता-पिता क्या कहेंगे, यह बोझ कभी-कभी तनाव बन जाता है।  

पीएम मोदी जगायेंगे बच्चों में नई शक्ति  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खाली समय को खाली न समझा जाए बल्कि यह तो एक प्रकार का खजाना है।  

पार होंगी बाधाएं, खोजेंगे नई दिशाएं  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अच्छी पुस्तक, अच्छी मूवी, अच्छी कहानियां, अच्छी कविताएं, अच्छे मुहावरे या अच्छे अनुभव एक प्रकार से ट्रेनिंग के ही टूल्स हैं। आइए करते हैं नए ढंग से परीक्षा पर चर्चा। परीक्षा पर चर्चा है लेकिन सिर्फ परीक्षा की ही चर्चा नहीं है। इस प्रकार से छात्रों के दोस्त बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा करेंगे।  

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पहली बार स्कूली छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को 16 फरवरी, 2018 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संबोधित किया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More