देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। सरकार का कहना है कि जिस तरह से विपक्ष हो हल्ला मचा रहा है वो तथ्यों से परे है। वैश्विक स्तर पर उतार चढ़ाव का थोड़ा बहुत असर है। लेकिन उससे निपटने के लिए सरकार की तरफ से उपायों की घोषणा की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने क्रिकेट मैच का एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है। इसी वीडियो के साथ प्रियंका ने तंज कसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।
प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है। वरना अपना सारा दोष ग्रेविटी, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक फैक्टर का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?