BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PRIYANKA GANDHI : क्रिकेट के वीडियो को शेयर कर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। सरकार का कहना है कि जिस तरह से विपक्ष हो हल्ला मचा रहा है वो तथ्यों से परे है। वैश्विक स्तर पर उतार चढ़ाव का थोड़ा बहुत असर है। लेकिन उससे निपटने के लिए सरकार की तरफ से उपायों की घोषणा की गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने क्रिकेट मैच का एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक शानदार कैच को लपकते हुए दिखाया गया है। इसी वीडियो के साथ प्रियंका ने तंज कसा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए जनहित में जारी।

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सही कैच पकड़ने के लिए अंत तक गेंद पर नजर और खेल की सच्ची भावना होनी जरूरी है। वरना अपना सारा दोष ग्रेविटी, गणित, ओला-उबर और इधर-उधर की बातों पर मढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक फैक्टर का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More