BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रधान प्रत्याशी ने वोट न देने पर रोक दिया किसान का पानी

मथुरा। गांव की सरकार के गठन के बाद हार जीत को लेकर चुनावी रंजिशें बढने लगी हैं। सुरीर क्षेत्र के गांव हरनौल में पिता पुत्र ने प्रधान मंे हार का ठीकरा फोडते हुए एक ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान के चुनाव में हार से क्षुब्ध आरोपी अब अपने खेत से होकर ग्रामीण को पानी नहीं ले जाने दे रहे हैं। गांव हरनोल में रामकिशोर प्रधानी का चुनाव लडे थे।

वह चुनाव हार गये। इसके बाद उन्होंने अपने खेत से होकर रन सिंह को पानी की पाइल ले जाने से मना कर दिया। इस की शिकायत रन सिंह ने पुलिस से की। इस शिकायत को भी चुनाव की राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है। रामकिशोर का कहना है कि रन सिंह उनके खेतों से होकर पानी के पाइल ले जाता है। नहर पर रामकिशोर के खेत पर ही पानी खींचने के लिए रन सिंह ने इंजन लगाया हुआ है।

उसे भी रामकिशोर ने हटावा दिया। रन सिंह का आरोप है कि रामकिशोर और उसके बेटे ने मिलकर मारपीट की ओर जाने से मारने की धमकी दी है। रन सिंह ने पिता पुत्र के खिलाफ सुरीर कोतवाली मंे तहरीर दी है। घायल को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More