BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

प्रधानमंत्री मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

देश में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एम्स में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली। वे सुबह छह बजे वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए एम्स पहुंचे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
  
इससे पहले 1 मार्च को पीएम मोदी ने लगवाई थी पहली डोज

इससे पहले पीएम मोदी ने वैक्सीन के दूसरे चरण की शुरुआत के पहले दिन यानी 1 मार्च को पहली डोज लगवाई थी। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज ली। ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से भारत को कोरोना मुक्त करने में योगदान देने की अपील की।
 
पीएम मोदी को वैक्सीन देने की पूरी प्रक्रिया नर्स पी निवेदा और निशा शर्मा ने पूरी की। पी निवेदा पुडुचेरी की रहने वाली हैं जबकि निशा शर्मा पंजाब की हैं। 
  
देश में 16 जनवरी से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान

बता दें, देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से हुई और अब तक 8.83 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा चुकी है। फिलहाल, 45 साल के ऊपर के उम्र को लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने कार्यस्थल पर भी वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More