देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। इसके कहते हैं चिराग तले अंधेरा, जनपद भर में लोगों और विभागों की समस्याओं का समाधान करते फिर रहे उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के अपने विभाग के कर्मचारियों की कोई सुनने वाला नहीं है।
कोसीकला नंदगांव रोड पर नया बन कर तैयार हुआ 33 केबीए का बिजली घर डेढ महीने से पानी से घिरा हुआ है। बिजली घर के अंदर भी पानी भरा हुआ है। रास्तों पर और बिजली घर के अंदर घुटनों तक पानी होने के कारण कर्मचारी कपडे और जूते उतार कर कार्यालय तक पहुंचे हैं। हालात ऐसे हैं कि छोटे कर्मचारियों की कोई सुनने को तैयार नहीं और आलाधिकारी कुछ बोलने को तौयार नहीं हैं।
करीब डेढ महीने से कोसीकला के नंदगांव रोड स्थित औद्योगिक एरिया में बिधुत विभाग के अधिकारियों के द्वारा नए बने हुए 33 केबीए को शुरू कराया गया जहां से इंडस्ट्रियल एरिया सहित कई कॉलोनियों को विधुत आपूर्ति दी जा रही है।
लेकिन पिछले दिनों बरसात आ जाने से बरसात का पानी बिधुत स्टेशन के चारो तरफ भर गया। जिसकी वजह से सब स्टेशन में तैनात कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात को काफी दिन होने के बाद भी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आज भी पूरा बिजली घर पानी से चारों तरफ घिरा हुआ है।
विद्युत स्टेशन में पानी भरने की वजह से कर्मचारियों को ही नही बल्कि स्थानीय कॉलोनीवासीयों को काफी मुशीबत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय अधिकारियों और विद्युत स्टेशन में कार्य करने वाले कर्मचारियों की मानेें तो कई बार उच्च अधिकारियों को जलभराव की स्थिति से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही या जल निकासी के निर्देश नहीे दिए गए है।
विद्युत सब स्टेशन में काफी दिनों से भरे पानी को लेकर एसएसओ बेदन और लाइन मन मान सिंह ने जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अधीक्षण अभियंता देहात अजय गर्ग ने जब बात की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी सुरेंद्र , आजाद और वेदप्रकाश का कहना है कि वह पानी होकर ही कार्यालय पहुंचते हैं।













Related Items
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
नए साल में झारखंड के लोगों को लग सकते हैं बिजली के “झटके”, कीमतें 25 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव