BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती

राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती
ें-समाजवादी क्रांति के अग्रदूत थे सरदार भगत सिंहः रवि

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने शहीद भगत सिंह का 114 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। आप की जिला कार्यकारिणी और सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता डैम्पीयर नगर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने पहुंचे। इससे पहले प्रतिमा स्थल को फूल मालाओं से सजाया संवारा गया। जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहाकि शहीद भगत सिंह की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उनकी विचारधार में जातिवाद, सांप्रदायिकता, अंधविश्वास जैसी संकीर्णता नहीं है। भगत सिंह के विचार साम्राज्यवाद, पंूजीवाद और मानव द्वारा मानव के शोषण के खिलाफ हैं। उन्होंने समाजवाद का सपना देखा था। वह एक क्रांतिकारी थे और दुनियां में समाजवादी क्रांति के अग्रदूत रहे। आज देश में सरदार भगत सिंह के विचारों को कमजोर कर गोडसे की विचारधार को पुष्ट करने का काम कुछ ताकतें कर रही हैं। जो लोग भगत सिंह की विचारधार के अनुयाई नहीं हैं वह देशभक्त भी नहीं हो सकते। शहीद भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को प्रेरणा देने वाले हैं। महानतम बलिदानी सरदार भगत सिंह के जीवन पर दुनियां में इतना शोधकार्य इस लिए हुआ कि क्योंकि उनके विचार अंतरराष्ट्रवादी थी। जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष संतोषचंद सक्सैना, आदेश शर्मा, सागर चौहान, रवि राजपूत, नरेन्द्र यादव, अवधेश सोलंकी, राजन पांडे, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

भाकियू ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण
भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर कमेटी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डैम्पीयर नगर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा देश के अमर बलिदानीयों के योगदान को देश भूल नहीं सकता है। सरदार भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत रहे हैं। इस मौके पर युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी, बाकिर कुरैशी, फैजान कुरैशी  पंडित सार्थक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More