BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

POK को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा-सेना प्रमुख बोलें कम, काम ज्यादा करें

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने पर उनके पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा और उन्हें सलाह देते हुए कहा कि वे बोलें कम और काम ज्यादा करें।

चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि नए सेना प्रमुखजी संसद ने पहले ही वर्ष 1994 में पीओके को लेकर सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर दिया था। सरकार कार्रवाई करने और निर्देश देने के लिए स्वतंत्र है। यदि आप पीओके पर कार्रवाई करने के लिए इतने ही इच्छुक हैं, तो मेरी सलाह है कि आप सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) और पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) से बातचीत करें। कम बोलें, काम ज्यादा करें।

जनरल नरवाने ने अपने हाल ही के साक्षात्कार में कहा था कि यदि संसद चाहे, तो भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चौधरी ने इससे पहले तब विवाद को जन्म दे दिया था, जब उन्होंने लोकसभा में कहा था कि संसद जम्मू एवं कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 को रद्द नहीं कर सकती है, क्योंकि प्रदेश का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में लंबित पड़ा हुआ है। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी और अब लगता है कि उनके इस ट्वीट ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक और मौका दे दिया है, जिसके माध्यम से पार्टी पीओके पर कांग्रेस के रुख को लेकर उसे निशाने पर ले सकती है।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More