देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। सेना प्रमुख बिपिन रावत ( Bipin Rawat ) ने कहा है कि पीओके मामले में सरकार फैसला लेती है तो सेना हमेशा तैयार है। सेना की कार्रवाई के लिए सरकार के आदेश का इंतजार है। आपको बताते जाए कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि अगला एजेंडा पीओके को फिर से हासिल कर उसे भारत का हिस्सा बनाना है।
सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि इन ऐसे मामलों में सरकार फैसला लेती है। उन्होंने कहा कि देश की संस्थानें सरकार के आदेश के मुताबिक काम करती हैं। सेना प्रमुख रावत ने कहा कि सेना हमेशा तैयार है।
जनरल रावत ने आगे कहा कि पीओके को लेकर सरकार के बयान से खुशी हुई है। इस पर फैसला सरकार को लेना है, लेकिन हम निर्देश के आधार पर तैयार हैं।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पीओके को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान से अब कोई भी बातचीत पीओके को लेकर ही होगी। यही नहीं 6 अगस्त को होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी संसद में 370 पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए संसद में कहा था कि हम जान दे देंगे, लेकिन पीओके लेकर रहेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर
भारत का अनोखा शांत शहर: यहां ट्रैफिक में भी नहीं गूंजते हॉर्न, आइजोल की सड़क संस्कृति करती है हैरान