BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोदी, मनमोहन ने कितने विदेश दौरे किए? जानकारी देने से PMO का इंकार

मोदी, मनमोहन ने कितने विदेश दौरे किए? जानकारी देने से PMO का इंकारलखनऊ। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर होने वाले विभिन्न खर्चों का ब्योरा देने से इनकार करते हुए सवाल को ‘अस्पष्ट’ करार दिया। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने शनिवार को बताया कि उन्होंने पीएमओ से 16 जून को जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया था। ठाकुर ने साल 2010 के बाद से मोदी तथा मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर विभिन्न मदों में हुए खर्च के बारे में जानकारी मांगी थी।

 

केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी तथा पीएमओ में अवर सचिव प्रवीण कुमार ने जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि जो सूचना मांगी गई है वह ‘ अस्पष्ट’ है। ठाकुर ने सूचना का अधिकार के तहत पीमओ से विभिन्न कार्यालयों तथा उसके बीच आदान-प्रदान किए गए विभिन्न पत्रों व दस्तावेजों सहित सभी फाइलों की प्रतियों की मांग की थी। जानकारी देने से इनकार करते हुए कुमार ने ठाकुर को सूचित किया कि आरटीआई अधिनियम, 2005 की धारा 19 के उद्देश्यों को लेकर पीएमओ के निदेशक सैयद एकराम रिजवी अपीलीय प्राधिकार हैं। ठाकुर ने बताया कि अपने सवाल के जवाब के लिए वह निश्चित तौर पर नई दिल्ली में अपीलीय प्राधिकार का दरवाजा खटखटाएंगी।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More