देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। ममता ने मोदी को मिठाई और कुर्ता भेंट करने के साथ बंगाल आने का भी निमंत्रण दिया। मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अच्छी चर्चा हुई। मैं दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनसे नहीं मिली थीं। मैंने राज्य के लिए 13500 करोड़ रुपए की मांग की है।
मैंने उनसे आग्रह किया है कि वे हमारे राज्य आकर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोल ब्लॉक का उद्घाटन करें। इसके अलावा पश्चिम बंगाल का नाम भी बदलना लंबित है। हम उनके सुझाव को भी स्वीकार करने को तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। अगर गृह मंत्री अमित शाह समय देंगे तो मैं कल उनसे भी मुलाकात करूंगी। ममता का 20 सितंबर तक दिल्ली में रहने का कार्यक्रम है।
पहले मोदी-ममता की मुलाकात मंगलवार (17 सितंबर) को होने वाली थी, लेकिन पीएम के 69वें जन्मदिन पर पहले से तय कार्यक्रम के कारण इसे टालना पड़ा। उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान मोदी और ममता में जुबानी जंग देखने को मिली थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत