BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी 10 जनवरी को नहीं करेंगे असम दौरा, CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की थी आशंका!

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समयाभाव के कारण यहां खेलो इंडिया गेम्स के शुभारंभ की घोषणा करने 10 जनवरी को नहीं आएंगे। भाजपा की असम इकाई के प्रवक्ता दीवान ध्रुब ज्योति मराल ने बुधवार को आईएएनएस से कहा कि यह दौरा रद्द हो गया है। मराला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री से संपर्क किया था, लेकिन दौरा संभव नहीं हो पाया है, क्योंकि मोदी के पास समय नहीं है।

उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने उनसे संपर्क किया, लेकिन वे समय नहीं निकाल सके। राज्य के वित्त मंत्री हिमांता बिस्व सरमा ने हालांकि कहा कि राज्य सरकार को प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। सरमा ने आईएएनएस से कहा कि हमें प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम नहीं मिला था। इसलिए जब पहले दौरा तय ही नहीं था, फिर रद्द कैसे हो सकता है?

प्रधानमंत्री के गुवाहाटी आने की खबर ऐसे समय में आई थी, जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। नए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रहे ऑल स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) ने मोदी के यहां आगमन की स्थिति में बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। उल्लेखनीय है कि ऑल असम स्टूडेंट यूनियन (एएएसयू) ने मोदी के दौरे का विरोध करने का ऐलान किया था। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन 10 से 22 जनवरी तक असम की राजधानी गुवाहाटी में होना है। असम में सीएए का पुरजोर विरोध हुआ था। पिछले दिनों असम प्रदेश कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए इस कानून को असंवैधानिक बताया था। दिसंबर में असम में भडक़ी हिंसा में कई लोग हताहत हुए थे।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More