BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

22 मार्च को जल शक्ति अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

 

'विश्व जल दिवस' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार दोपहर 12.40 बजे जल शक्ति अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। वर्चुअली रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में केन-बेतवा प्रोजेक्ट के लिए मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट साइन करने के बाद प्रधानमंत्री चुनिंदा पांच ग्राम पंचायतों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी जिलों के कलक्टर्स, ग्राम पंचायतों के सरपंच वर्चुअली ही जुड़ेगे।

प्रधानमंत्री चुनिंदा पांच सरपंचों से करेंगे संवाद

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री चुनिंदा पांच सरपंचों से संवाद करने के बाद अपना संबोधन देंगे। इसके बाद सभी ग्राम पंचायतों पर जलशक्ति अभियान द्वितीय के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन कर जल संरक्षण के संबंध में चर्चा की जाएगी। इसी के साथ सभी प्रतिभागियों द्वारा जल बचाने की शपथ ली जाएगी।

जल शक्ति अभियान : कैच द रैन 

प्रधानमंत्री इस अवसर पर सभी जिला कलक्टर्स, जिला मजिस्ट्रेट व उपायुक्त ग्राम पंचायत के सरपंचों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत दोपहर 12.30 बजे जल शक्ति अभियान : कैच द रैन की प्रारम्भिक रूपरेखा की जानकारी देंगे। इसके बाद केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर एक शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। शॉर्ट फिल्म के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा केन्द्रीय मंत्री शेखावत केन-बेतवा प्रोजेक्ट को मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट साइन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री वर्चुअली तरीके से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

प्रतिभागियों को जल बचाने की दिलाई जाएगी शपथ

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ग्राम पंचायतों के स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में जल संरक्षण के संबंध में चर्चा कर सभी प्रतिभागियों को जल बचाने की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री महोदय द्वारा जल संरक्षण विषय पर सभी सरपंचों को प्रेषित पत्र भी पढ़ा जाएगा। ग्राम सभाओं में सभी वर्षा जल संरक्षण कार्यों को मानसून पूर्व करवाने की शपथ ली जाएगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More