BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर की बात, कोरोना को लेकर हुई चर्चा

कोरोना महामारी को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोमवार को फोन पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हमारी एक फलदायक बातचीत हुई।
 
हमने कोरोना से पैदा हुई स्थिति पर विस्तार से चर्चा की है। साथ ही भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा प्रदान किए जा रहे समर्थन के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को धन्यवाद दिया।
 
पीएम मोदी ने आगे कहा, ''बाइडन के साथ बातचीत के दौरान टीकों संबंधी कच्चे माल, दवाओं की सुचारू आपूर्ति श्रृंखला की महत्ता को भी रेखांकित किया गया। भारत-अमेरिका स्वास्थ्य सेवा साझेदारी COVID-19 की वैश्विक चुनौती का समाधान कर सकती है।"

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को विकासशील देशों के लिए टीकों और दवाओं की त्वरित और सस्ती पहुँच सुनिश्चित करवाने के लिए TRIPS समझौते के मानदंडों में छूट के लिए WTO में भारत की पहल के बारे में भी बताया गया।


भारत की भागीदारी की प्रतिबद्धता का किया जिक्र

इस चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने COVID-19 वैश्विक महामारी में भारत की वैक्सीन मैत्री, COVAX और क्वाड वैक्सीन जैसी पहलों में भागीदारी की प्रतिबद्धता का उल्लेख भी किया।


हाल ही में अमेरिका ने भारत में कोविशील्ड के उत्पादन के लिए तत्काल कच्चा माल उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस सम्बन्ध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को एक ट्वीट में कहा था, ‘‘वैश्विक महामारी की शुरुआत में हमारे अस्पतालों पर दबाव बहुत बढ़ जाने के बाद जैसे भारत ने अमेरिका को मदद भेजी थी वैसे ही हम जरूरत के इस वक्त में भारत की मदद के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”


जानकारी के लिए बता दें कि बीते रविवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवान और भारत के एनएसए अजित डोभाल के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद बाद अमेरिका ने वैक्सीन के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने का फैसला लिया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More