BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पीएम मोदी ने की फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से बात, कोरोना काल में मदद के लिए किया शुक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों को कोविड महामारी के दौरान फ्रांस से मिली मदद को लेकर शुक्रिया कहा। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
 
वहीं दोनों नेताओं ने भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने तथा कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था की बहाली के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया। साथ ही पिछले दिनों संपन्न भारत-यूरोपीय संघ शिखर वार्ता के सकारात्मक परिणामों को संतोषजनक बताया।
 
 
पीएम ने दिया राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का न्योता


दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापक मुक्त व्यापार और निवेश समझौते को लेकर फिर से बातचीत शुरू करना एक स्वागत योग्य कदम है। दोनों पक्षों ने भारत और फ्रांस के रणनीतिक साझेदारी के हाल के वर्षों में और मजबूत होने पर खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि कोविड युग के बाद भी दोनों ऐसे ही मिल कर काम करेंगे। पीएम मोदी ने हालात सामान्य होने की परिस्थिति में राष्ट्रपति मैक्रों को भारत आने का न्योता भी दिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More