BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चक्रवात तौकते की स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बात

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। चक्रवात तौकते के कारण कई राज्यों में तबाही देखने को मिली है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के मुख्यमंत्रियों और दमन दीव के एलजी से टेलीफोन पर बात की है। इस बातचीत में पीएम मोदी ने राज्यों में इस चक्रवात से निबटने के लिए चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया है। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस संकट से निपटने के लिए राज्य को केंद्र द्वारा दी जाने वाली हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी इस विषय में ट्वीट करके जानकारी दी।

इससे पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चक्रवात तौकते की वजह से बनने वाली स्थितियों से निपटने के लिए नागरिक अधिकारियों को सैन्य बलों की ओर से दी जाने वाली सहायता की तैयारियों की समीक्षा की। इन तैयारियों का जायजा उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई एक बैठक में हिस्सा लेकर लिया।

तौकते से मुकाबला करने के लिए भारतीय वायुसेना और तटरक्षक बल हैं  तैयार

चक्रवाती तूफान तौकते से मुकाबला करने के लिए वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल भी  तैयार हैं। वायुसेना ने प्रायद्वीपीय भारत में 16 परिवहन विमानों और 18 हेलीकॉप्टरों को तैयार रखा है।  भारतीय तटरक्षक बल  लगातार तटीय क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए है। वायुसेना ने  अपने परिवहन विमानों,  दो सी-130 जे और  एक एन-32  के जरिये   कोलकाता से अहमदाबाद तक  एनडीआरएफ के 167 कर्मियों  को 16.5 टन भार के  साथ पहुंचाया है । पुणे, कोलकाता और विजयवाड़ा से अहमदाबाद तक  एनडीआरएफ कर्मियों और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए  पांच सी-130 और  तीन एएन-32 विमान तैनात किए  हैं     ।      

एनडीआरएफ की टीमें तैनात,  गुजरात-केरल के कई जिलों में रेड अलर्ट

चक्रवात तौकते के लिए एनडीआरएफ ने मुंबई में 3 टीमें, पुणे में 15 और गोवा में एक टीम को तैनात की हैं। आईएमडी ने पहले ही मुंबई और ठाणे को येलो अलर्ट के तहत रखा है, जबकि गुजरात और केरल के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात के चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More