BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम के मतदाताओं से की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल और असम के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।
  
दोनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। ज्ञात हो पश्चिम बंगाल के 5 जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर जबकि असम की 47 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।  

पीएम मोदी ने ट्वीट कर मतदाताओं से की यह अपील 

इस संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “असम में पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं से अपील है कि वह रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। मैं खासकर अपने युवा मित्रों से वोट डालने की अपील करता हूं।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, आज से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो रहा है। मैं उन सभी लोगों से अनुरोध करूंगा कि आज रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें जिनके निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More