BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कोविड और ईयू बैठक पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूरोपीय आयोग की महिला अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत और यूरोप में कोविड-19 की स्थिति और आगामी ईयू+27 (यूरोपीय संघ + 27) प्रारूप में होने वाली बैठक की चर्चा की। 
  
प्रधानमंत्री ने भारत की सहायता करने पर की सराहना 
 
वार्ता के दौरान भारत में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों की ओर से भारत को दी गई त्वरित सहायता की प्रशंसा की। 
 
भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों में आई तेजी 

दोनों नेताओं ने इस बात को रेखांकित किया कि जुलाई में हुए शिखर सम्मेलन के बाद भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों में तेजी आई है। पिछले साल जुलाई में हुए भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के बाद से आपसी रणनीतिक साझेदारी में नए सिरे से तेजी आई है।
 
8 मई को होगी ईयू+27 की बैठक

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की है कि भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की 8 मई को वर्चुअल रूप से पहली बैठक होगी और बैठक में भारत-यूरोपीय संघ के बीच पहले से ही चले आ रहे बहुआयामी संबंधों को नए सिरे से गति प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
 
बता दें, भारत और यूरोपीय संघ के नेता पहली बार इस तरह की बैठक कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि दोनों रणनीतिक भागीदारी से जुड़े अपने संबंधों को विस्तार देने को कितना महत्व देते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More