BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

PM मोदी की ग्रेज्यूएशन डिग्री की होगी जांच, CIC ने जारी किए निर्देश

PM मोदी की ग्रेज्यूएशन डिग्री की होगी जांच, CIC ने जारी किए निर्देशनई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिग्री विवाद में केन्द्रीय सूचना आयोग ने जांच के निर्देश दिए हैं। सीआईसी ने 1978 के डीयू रेकॉर्ड की पडताल के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के अनुसार पीएम मोदी ने भी इस वर्ष परीक्षा पास की थी। अब सीआईसी ने दिल्ली विश्वविद्यालय को वर्ष 1978 में बीए डिग्री पास करने वाले सभी विद्यार्थियों के रेकॉर्ड की पडताल करने का निर्देश दिया है। सीआईसी ने डीयू को 1978 में बीए उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों के रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, प्राप्तांक समेत सभी सूचनाएं देखने देने और इनसे संबंधित रजिस्ट्रर की संबंधित पेज का प्रमाणित कॉपी मुफ्त में उपलब्ध कराने का आदेश दिया। 

गौरतलब है कि आरटीआई के तहत डीयू से एक व्यक्ति ने 1978 में बीए की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या, उनके परीक्षा परिणाम (पास या फेल), क्रमांक, नाम, पिता का नाम, प्राप्तांक आदि सूचनाएं मांगी थी। इस पर डीयू के केन्द्रीय सूचना अधिकारी ने सूचना देने से इंकार कर दिया था।

सूचना अधिकारी ने तर्क दिया था कि मांगी गई सूचनाएं संबंधित विद्यार्थियों की निजी सूचनाएं हैं, उसने किसी के सार्वजनिक जीवन नाता नहीं है। वहीं सीपीआईओ मीनाक्षी सहाय का कहना है कि इस साल बीए प्रोग्राम में दो लाख विद्यार्थी थे और जब तक बीए प्रोग्राम के विषय का जिक्र नहीं किया जाता है तब तक मांगी गई सूचना जैसे 1978 में परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के नाम, उत्तीर्ण, अनुतीर्ण, आदि देना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि 1978 का परीक्षा परिणाम डिजिटल स्वरूप में भी नहीं है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भी पीएम मोदी की डिग्री पर सवाल उठाए थे। तब डीयू के रिजस्ट्रार तरुण दास कहा था कि उन्होनें रेकॉर्ड जांचे थे और पीएम मोदी की डिग्री को प्रामाणिक बताया था। तरूण दास ने कहा था पीएम मोदी ने 1978 में परीक्षा पास की थी और उन्हें 1979 में डिग्री प्रदान की गई थी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More