देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 4 देशों की यात्रा पर जाएंगे। पीएम मोदी जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की यात्रा पर रवाना होंगे। इस विदेश यात्रा के दौरान पीएम मोदी शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगें। पीएम मोदी सरकार के विभिन्न सुधार कार्यक्रमों के मद्देनजर भारत में निवेश के अवसर को पुरजोर तरीके से रख सकते हैं। पीएम के 6 दिनों के इस दौरे के बारे में विदेश मंत्रालय से जारी एक विज्ञप्ति में कई व्यापार कार्यक्रमों को सूचीबद्ध किया जहां प्रधानमंत्री इन देशों के शीर्ष उद्योगपतियों से मिलेंगे।
आज मर्केल से मिलेंगे पीएम मोदी:
पीएम मोदी अपनी इस 6 दिनों की विदेश यात्रा पर आज सबसे पहले जर्मनी पहुंंचेंगे। यहां जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल मेसेबर्ग कंट्री र्रिटीट में उनका स्वागत करेंगी। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के नेता द्विपक्षीय हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही मंगलवार 30 मई को दोनों नेता चौथे भारत-जर्मनी अंतरसरकारी विमर्श में हिस्सा लेंगे। इस दौरान पीएम मोदी और एजेंला संयुक्त रूप से एक व्यापार कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
31 मई को स्पेन में होंगे पीएम मोदी:
विदेश मंत्रालय के अनुसार जर्मनी के बाद पीएम मोदी स्पेन जाएंगे। पीएम मोदी 31 मई को स्पेन पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी राष्ट्रपति मैरिआनो राजॉय से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय हित के और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही पीएम मोदी स्पेन के राजा फिलिप-6 से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी स्पेन के अग्रणी उद्योगपतियों के साथ गोलमेज बैठक करेंगे जो भारत में निवेश को लेकर इच्छुक हैं।
1 जून को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे पीएम मोदी:
विदेश मंत्रालय के अनुसार पीएम मोदी 1 जून को स्पेन से रूस के सेंट पीटर्सबर्ग जाएंगे जहां वह रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ 18वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। शिखर सम्मेलन के बाद मोदी 2 जून को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल एकोनामिक फोरम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
2 जून को पेरिस में होंगे पीएम मोदी:
रूस की यात्रा के बाद पीएम मोदी 2 जून को पेरिस पहुंचेंगे। तीन जून को पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मेक्रोन के साथ द्विपक्षीय हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। इस वार्ता का मकसद भारत-फ्रांस रणनीतिक संबंधों को और मजबूत बनाना है। ज्ञातव्य है कि मेक्रोन के साथ पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात होगी। ज्ञातव्य है कि मेक्रोन इस महीने की शुरूआत में फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया