BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

PM मोदी ने 34वीं बार की ‘मन की बात’, गरीब की थाली पर GST का बोझ नहीं

PM मोदी ने 34वीं बार की ‘मन की बात’, गरीब की थाली पर GST का बोझ नहींनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 34वीं बार रेडियो पर ‘मन की बात’ की। मन की बात करते हुए पीएम मोदीने कहा कि पानी के पास विनाश की भी ताकत है। पर्यावरण में आ रहे बदलाव से बहुत कुछ बदल रहा है। प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र की ओर से सेना, एनडीआरएफ के जवान सेवा में लगे हैं। बाढ़ में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। सरकार ने इंश्योरेंस कंपनी को एक्टिव करने की योजना बनाई है। ताकि किसानों को समय पर क्लेम मिले। उन्होंने कहा कि मौसम को जो पूर्वानुमान मिल रहा है वह सही साबित हो रहा है। हमें भी अपने कार्यकलाप मौसम के अनुसार करें तो नुकसान से बचा जा सकता है। 

 

जीएसटी पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। गरीब की थाली पर जीएसटी का कोई असर नहीं पड़ा है। जीएसटी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जीएसटी को लागू हुए एक महीना हो रहा है। इससे फायदा हुआ है, चीजें सस्ती हुई हैं। पीएम ने कहा कि उत्तर पूर्व से लोगों ने कहा कि अब काम आसान हो गया है। ट्रांसपोर्ट पर इसका अच्छा असर पड़ा है। सामान की आवाजाह बढ़ी है और लोगों का सामान जल्द पहुंच रहा है। पीएम ने कहा कि जीएसटी ने अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

 

जीएसटी लागू करने में सभी राज्यों की भागीदारी है और सभी की जिम्मेदारी है। सभी राज्यों ने सर्वसम्मति से लागू किया है। जीएसटी के कारण कई चीजों के दाम पहले से कम हुए है। अर्थशास्त्र के पंडित जीएसटी को दुनिया के लिए जरूर लिखेंगे। इतने बड़े देश में सफलता पूर्वक इस सुधार को लागू करना अपने आप में सफलता की ऊंचाई है। जीएसटी से हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और नए रजिस्ट्रेशन हुए है। जीएसटी से ग्राहकों का व्यापारियों के प्रति भरोसा बढ़ा है।जीएसटी की वजह से गरीब की थाली पर कोई बोझ नहीं।

-अर्थशास्त्र के पंडित जीएसटी को दुनिया के लिए जरूर लिखेंगे। इतने बड़े देश में सफलता पूर्वक इस सुधार को लागू करना अपने आप में सफलता की ऊंचाई है।

-जीएसटीसे हमारी अर्थव्यवस्था पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ा है, नए रजिस्ट्रेशन हुए।

-जीएसटी से ग्राहकों का व्यापारियों के प्रति भरोसा बढ़ा है।

-जीएसटी लागू हुए एक महीना हुआ है और उसके फायदे दिखने लगे हैं। 

-हमें मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार कार्य करना चाहिए, इससे हम नुकसान से बच सकते हैं।

-हमने किसानों के लिए योजनाओं को लागू करने की योजना बनाई है।

-भारत सरकार की तरफ से सेना,एनडीआरएफ, अर्द्धसैनिक बल बाढ़ पीडि़तों की सहायता कर रहे हैं।

-पर्यावरण में बदलाव आने से उसका प्रभाव दिख रहा है। देश के कई हिस्से अति वर्षा के कारण प्राकृतिक आपदा से ग्रसित हैं।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 34वीं बार रेडियो पर ‘मन की बात’ की। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More