BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी से मिलीं CM ममता बनर्जी, रखी यह मांग, दिया बंगाल आने का निमंत्रण

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। ममता ने मोदी को मिठाई और कुर्ता भेंट करने के साथ बंगाल आने का भी निमंत्रण दिया। मुलाकात के बाद ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अच्छी चर्चा हुई। मैं दूसरे कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने के बाद उनसे नहीं मिली थीं। मैंने राज्य के लिए 13500 करोड़ रुपए की मांग की है।

मैंने उनसे आग्रह किया है कि वे हमारे राज्य आकर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोल ब्लॉक का उद्घाटन करें। इसके अलावा पश्चिम बंगाल का नाम भी बदलना लंबित है। हम उनके सुझाव को भी स्वीकार करने को तैयार हैं। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। अगर गृह मंत्री अमित शाह समय देंगे तो मैं कल उनसे भी मुलाकात करूंगी। ममता का 20 सितंबर तक दिल्ली में रहने का कार्यक्रम है।

पहले मोदी-ममता की मुलाकात मंगलवार (17 सितंबर) को होने वाली थी, लेकिन पीएम के 69वें जन्मदिन पर पहले से तय कार्यक्रम के कारण इसे टालना पड़ा। उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान मोदी और ममता में जुबानी जंग देखने को मिली थी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More