BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा, तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेने वालों को अस्पताल में भर्ती कराए

नई दिल्ली। कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की है। इस दौरान मुख्यमंत्रियों से राज्यों की ओर से किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी ली। कोरोना को रोकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए इंतजाम के बारे में बताया गया।
मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी आम जनता तक सभी जरूरी सामान पहुंचाने और इसके लिए किए गए इंतजामों पर बात कर रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए कहा है। साथ ही राज्यों से अपील की जा रही है कि जिन भी राज्यों में जमात के लोग गए हैं, उन सभी लोगों को जल्द से जल्द हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाए।इससे पहले पीएम मोदी कई सेक्टर के लोगों के साथ कोरोना संकट पर चर्चा कर चुके हैं। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने के टिप्स दिए थे। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आयुष मंत्रालय ने बेहतर स्वास्थ्य और इम्यूनिटी के लिए कुछ दिशानिर्देश दिए हैं,ये ऐसे उपाय हैं, जो आसानी से किए जा सकते हैं।कई तो ऐसी बातें हैं, जो मैं खुद वर्षों से कर रहा हूं, जैसे पूरे साल सिर्फ गर्म पानी पीना।  साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More