BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM नरेंद्र मोदी ने सांसदों को कोरोनावायरस के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सभी भाजपा सांसदों से सप्ताहांत (वीकेंड) में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने और कोरोनावायरस के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कहा। इसके अलावा उन्होंने लोगों को बीमारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी दी।

संसद परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर तैनात डॉक्टर, मीडिया और कर्मचारी अपनी भूमिका उत्कृष्ट तरीके से निभा सकते हैं तो यह काम सांसदों को भी करना होगा। मोदी ने यह भी संदेश दिया कि लोगों को इस बीमारी से घबराना नहीं चाहिए और कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाना चाहिए।

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, प्रधानमंत्री ने सांसदों से आग्रह किया है कि वे शनिवार और रविवार को छोटे समूहों में अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करें और लोगों को कोरोनावायरस बीमारी के बारे में जागरूक करें। उन्होंने सांसदों को उन उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करने की सलाह दी है जो उन्हें कोरोनावायरस संक्रमण से बचाने में मदद करेंगे।

प्रधानमंत्री ने सांसदों को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसभाएं करने का सुझाव भी दिया और लोगों को घातक बीमारी से निपटने के लिए उठाए जा रहे सरकारी कदमों के बारे में जानकारी दी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) द्वारा कोरोना को महामारी घोषित किए जाने के बाद सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी वीजा को निलंबित करने का फैसला लिया है। वायरस को रोकने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के संदर्भ में किए गए कार्यों को सामने लाने से डाक्टरों, नर्सो, नगरपालिका कर्मियों, हवाई अड्डा कर्मियों, सीआईएसएफ एवं अग्रिम मोर्चे पर जुटे लोगों का मनोबल बढ़़ता है।

रूडी के अनुसार, मोदी ने कहा कि ऐसे में हमें कोविड-19 से मुकाबला करने के विभिन्न आयामों को रेखांकित करने वाले विभिन्न लोगों का भी अभिनंदन करना चाहिए। रूडी ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों से कहा कि शनिवार एवं रविवार को जब वे अपने क्षेत्र में जाएं तो कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के हवाले से बताया कि मीडिया ने काफी सकारात्मक रूप से इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More