BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस को लेकर की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को हिला रखा है। इसके चक्कर में अधिकतर देशों में कफ्र्यू जैसी स्थिति हो गई है। लोग हैरान-परेशान हैं। सरकारें इस पर काबू पाने के लिए काफी जतन कर रही हैं। भारत में मोदी सरकार ने भी कोरोना को हराने के लिए कमर कसी हुई है।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात देशवासियों को संबोधित कर इस बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए सहयोग करने की अपील की। आज पीएम ने एक और कदम उठाते हुए इस गंभीर विषय पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के साथ स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, ओडिशा के नवीन पटनायक, आंध्रप्रदेश के वाईएस जगन मोहन रेड्डी, अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू, असम के सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री या प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More