BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गांधी के विचारों की हत्या नहीं होने देने की ली शपथ

मथुरा। दो अक्टूबर को बल्देव ब्लाक एवं बल्देव नगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की 152 वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री कि 116 वीं जंयती मनाई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव उ प्र कांग्रेस कमेटी विनेश सनवाल ने गाधी जी और शास्त्री जी को भावपूर्ण स्मरण करते हुए अपनी भावांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बापू के सत्य और अहिंसा के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।

शांति सद्भावना व सहयोग की डगर पर चलकर ही भारत विश्वगुरू बन सकता है। तदुपरांत सभी कांग्रेसजनांे को महात्मा गांधी जी के सत्य अंहिसा के विचारो की हत्या नहीं होने देगे की शपथ पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने दिलाई और उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के मिशन 2022 के लिए प्रियंका गांधी के नेतृत्व मे विजय दिलाने के लिए कांग्रेसजनांे से मिलकर बल्देव विधान सभा के चुनावी रण को फतह करने का आह्वान किया।


इस दौरान कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता बल्देव ब्लाँक कांग्रेस अध्यक्ष पं लोकेश शर्मा प्रधान, बल्देव नगर अध्यक्ष आदेश उपाध्याय ने करते हुए कहाकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हम उनके चरणो मे भावांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन करते हैं।


डा.दीपक अग्रवाल आर्य, आशीष तेहरिया नगर उपाध्यक्ष बल्देव, पं. तपेश गौतम, पं पूरन हरदानिया, मनीष कटारा, पप्पू शर्मा, सौरभ पाठक, सोनू मिश्रा, पप्पन खान, पंकज दीक्षित, देव दीक्षित, नीटू शर्मा नरहौली वाले, जगन्नाथ सविता, लालाराम सविता, नीरज वाल्मीकि, जानू भाई, गौरव दुबे, रोहित सिंह, जितेद्र सिह, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, सुभाष व्यास, रामू तेहरिया आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More