BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

छात्रों के भविष्य से बताया खिलवाड

मथुरा। वित्तविहीन विद्यालयों के संचालक चाहते हैं कि अब सरकार बच्चों को स्कूल आने की अनुमति दे। इनमें भी देहात क्षेत्र में संचालित विद्यालयांे की संख्या ज्यादा है जिनमें आर्थिकरूप से कमजोर बच्चे अध्यनरत हैं।

सरकार की ओर से किसी तरह की रोक नहीं होन के बावजूद इन विद्यालयांे में पढने वाले बच्चे फीस देने के लिए तैयार नहीं है। इसकी वजह भी ऐसे विद्यालयों के संचालक बताते हैं, गोविंदराम शर्मा के मुताबिक इन विद्यालयों में पढने वाले छात्रों की बडी संख्या ऐसे है जो आन लाइन स्टडी से नहीं जुड पाई है, इसके लिए एण्ड्राइड फोन की जरूरत होती है जो इन बच्चों के लिए खरीदना संभव नहीं है। लम्बे समय से बच्चे स्कूल और शैक्षणिक कार्यों से दूर हैं। विद्यालय संचालकों को आर्थिक हानि हो रही है यह ठीक है लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उन बच्चों का हो रहा है जिन्हें लम्बे समय से अध्ययन से दूर हैं। भूदेव प्रसाद गर्ग कहते हैं कि स्कूल प्रबंधन की कमाई का कोई जरिया नहीं रह गया है। सरकार को चाहिए कि वह स्कूल के बिजली के बिलों पिछले 18 महीने के बिलों को घरेलू कनेक्शन में परिवर्तित कर वसूले।


इस तरह के तमाम मुद्दों को लेकर छाता क्षेत्र में वित्तविहीन स्कूलों के प्राचार्य और प्रबंधकों की एक बैठक अमर ज्योति हाईस्कूल नरी पर हुई। वित्तविहीन स्कूल प्रधानाचार्य महासभा के जिलाध्यक्ष कैलाश पचौरी ने कहाकि सरकार लगातार स्कूलों को बंद रख कर हमारे ऊपर अत्याचार कर रही है।

सरकार जल्द स्कूल खोले इसके लिए हम आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। जल्द ही जिला मुख्यालय पर अंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान अमित कुमार, नीरज शर्मा, कैलाश, भूदेव प्रसाद गर्ग, विपिन शर्मा, लक्ष्मीनरायण, देवराज दीक्षित, पप्पू सिंह, यशपाल सिंह, विष्णु, हेमंत सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More