BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आंध्रप्रदेश: जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 32 की मौत

आंध्रप्रदेश: जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 32 की मौतभुवनेश्वर । आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हादसा कुनेरू स्टेशन के पास हुआ। रात करीब 11 बजे जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस का इंजन और 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। 

इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि मृतक संख्या बढ सकती है। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन भुवनेश्वर जा रही थी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जेपी मिश्रा ने बताया कि इंजन के साथ लगेज वैन, 

दो सामान्य कोच, दो स्लीपर कोच, एक एसी थ्री कोच और एक सेकंड एसी कोच भी पटरी से उतर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल के लिए चार रिलीफ वैन रवाना की गई। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई लोग अभी भी ट्रेन के डिब्बों में फंसे हुए हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More