BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मथुरा में अपनी सांसद को खोज रहे लोग, समस्याओं को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन

मथुरा। मथुरा में लोग अपनी सांसद को खोज रहे हैं। लोगों का कहना है कि सांसद जरूरत के समय जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहती हैं। वह जनता को उस समय नहीं मिलतीं जब सबसे ज्यादा उन्हें अपने जनप्रतिनिधि की आवश्यक्ता होती है।

छह दिवसीय जनजागरण रैली का आयोजन कई सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों के संगठनों ने संयुक्तरूप से किया है। समाजसेवी तारचंद गोस्वामी ने कहाकि हम अपनी सांसद को खोज रहे हैं।

छह दिवसीय जनजागरण रैली के शुभारम्भ पर ताराचंद  गोस्वमाी ने कहाकि हमने अपनी सांसद को लाखों मतों से जिताया था। आज जरूरत है सांसद की, थोडी बरसात होती है पूरा मथुरा डूब जाता है, बरसात के पानी में कार बह कर यमुना में पहुंच गई, वृंदावन रोड खोद कर पटक दिया है।

सांसद  ने यहां मकान बनाया, गृहप्रवेश किया। जब जनता को जरूरत होती है वह नहीं मिलती हैं। हम सौंख जाएंगे गोवर्धन जाएंगे, छाता, मांट में एसडीएम सीओ का ज्ञापन देंगे, अंत में जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। बिजली का बिल दिनों दिन बढाते जा रहे हैं।

इस मुद्दे पर हमने भूख हडताल भी की थी। हमारी मांग है कि पांच माह का बिल मांफ किया जाये। बढते अपराध, बलात्कार, गरीब किसानों की आत्हत्या के सवाल हैं।

कोसीकलां में बिजलीघर पर लोगों का प्रदर्शन


कोसीकलां में लोगों ने बिजली की कटौती से परेशान होकर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कोसीकला में अग्रवाल कालाॅनी की सप्लाई हरीपुरा से जोडी गई है। इसके बाद बिजली की सप्लाई लगातार बाधित है लोगों का कहना है कि करीब एक महीने से बिजली सप्लाई बाधित है। सप्लाई के घंटों में भी बार बार बिजली कटती रहती है।


अखिल भारतीय महिला फाउण्डेशन ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में कलक्ट्रट


पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से इस ओर ध्यान देने का अह्वान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राधा चैधरी का कहना था कि जिस तरह से बच्चियों के विरूद्ध अपराध हो रहे हैं वह चिंता की बात है। महिलाओं के रोजगार भी छीने जा रहे हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More