BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PANGA BOX OFFICE COLLECTION :छठे दिन 'पंगा' की कमाई में भारी गिरावट, कमाए सिर्फ इतने करोड़

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कगंना रनोट की फिल्म पंगा के कलेक्शंस लगभग सामान्य बने हुए हैं, मगर कमाई ज़्यादा नहीं है। बुधवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। बता दें कि इस फिल्म ने अब 20 करोड़ के पास पहुंच गई है। बॉलीवुड खबरों के अनुसार, रिलीज़ के छठे दिन बुधवार को पंगा ने 1.62 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर 6 दिनों का नेट कलेक्शन अब 19.83 करोड़ हो चुका है।

ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को 2.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कलेक्शंस में इजाफा हुआ और 5.61 करोड़ की शानदार कमाई की। वहीं, तीसरे दिन रविवार को कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और 6.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को पंगा ने 1.65 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं मंगलवार को भी 1.65 जमा किए थे। बता दें कि पहले हफ़्ते में ओपनिंग वीकेंड के बाद पंगा की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई है। पंगा देशभर में 1500 से अधिक स्क्रींस पर 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। बता दें पंगा के साथ रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर बेहतर परफॉर्म कर रही है। हालांकि उसकी भी हालत बहुत अच्छी नहीं है। इन दोनों फ़िल्मों पर तानाजी- द अनसंग वॉरियर का प्रभाव पड़ा है, जो तीसरे हफ़्ते में भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दूसरे हफ़्ते में पंगा की चुनौती बढ़ने वाली है, क्योंकि शुक्रवार से तीन फ़िल्में जवानी जानेमन, हैप्पी हर्डी और हीर और गुल मकई रिलीज हो रही हैं।

फिल्म में कंगना रनौत की सधी हुई एक्टिंग और उनका किरदार तो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने दिखाया कि कैसे उन्होंने शादी-शुदा जिंदगी के बाद भी कबड्डी खेलकर एक बार फिर खूब नाम कमाया। कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा के अलावा 'पंगा' में एक्ट्रेस नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अश्विन अय्यर तिवारी के डायरेक्शन में बनीं है।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More