BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पाकिस्तान नहीं करेगा भारत से कपास का आयात

 

पाकिस्तान अब भारत से कपास आयात नहीं करेगा। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक समन्वय समिति के भारत से ‘कपास’ आयात करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया ने मंत्रिमंडल के इस फैसले की पुष्टि की है। इससे पहले समिति ने भारत से ‘सूती धागा और चीनी’ आयात किए जाने को अपनी हरी झंडी दिखा दी थी। 

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाक ने सभी वाणिज्यक संबंध कर दिए थे स्थगित

ऐसा इसलिए किया गया था कि कपड़े के औद्योगिक उत्पादन में सूती धागे के चलते कमी आ रही थी। कच्चे माल की कमी को पूरा करने के लिए भारत से कपास आयात करने पर विचार किया गया था। पाकिस्तान ने 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत के साथ सभी वाणिज्यक संबंध स्थगित कर दिए थे। 

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया समय में रिश्तों की तल्खी हुई कम

हालांकि पिछले साल मई में पाकिस्तान ने कोविड-19 के दौरान आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दवा और उससे जुड़े कच्चे माल के आयात पर से प्रतिबंध हटा दिया था। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया समय में रिश्तों की तल्खी थोड़ी कम हुई है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने इमरान खान को पाकिस्तान दिवस की बधाई दी थी जिसके जवाब में इमरान खान ने भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पत्र लिखा था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More