BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PAK ने फिर की नापाक हरकत, पुंछ जिले में LOC पर की भारी गोलीबारी

जम्मू, 21 जून। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को पाकिस्तान ने अकारण फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 6.15 बजे के आसपास पाकिस्तान ने अकारण ही संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

सूत्रों ने कहा, "भारतीय सेना सख्त जवाबी कार्रवाई कर रही है।"

पाकिस्तान ने जम्मू एवं कश्मीर में एलओसी पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की दिनचर्या बना ली है।

कल भी पाकिस्तान द्वारा कश्मीर में उरी सेक्टर अंधाधुंध गोलाबारी से नंबला गांव में पांच नागरिक घायल हो गए।

नंबला गांव में पाकिस्तान के गोलाबारी में दो रिहायशी मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मवेशी भी मारे गए।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More