देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजम्मू। पाकिस्तान ने बुधवार को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारी गोलाबारी कर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सुरक्षा प्रवक्ता कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि पाकिस्तान ने सुबह 7.30 बजे के आसपास नौशेरा क्षेत्र में मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलीबारी की और युद्धविराम का उल्लंघन किया।
प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। पाकिस्तान बीते एक पखवाड़े से भी अधिक समय से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास के नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर हर दिन द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।
इस तरह की घटना से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले हजारों निवासियों में दहशत पैदा हो गई है।
साभार-khaskhabar.com












