BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोविड हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की आपूर्ति अनवरत मिलेः डीएम

मथुरा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलेक्ट्रेट सभागर में कोविड 19 के संबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये हैं कि कोविड हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की आपूर्ति अनवरत मिलती रहे एवं नॉन कोविड हॉस्पीटल में जहां पर एन.आई.सी.यू एवं इमरजेन्सी की सेवाएं संचालित है, केवल उन्ही प्राइवेट अस्पतालों को आपूर्ति की जाये।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 एवं नॉन कोविड चिकित्सालयों की सूची डिप्टी कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद यादव को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


श्री चहल ने निर्देशित किया कि के.डी. मेडिकल कॉलेज, के.एम. मेडिकल कॉलेज एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन में 50-50 एवं 20 अतिरिक्त बेड़ की व्यवस्था की जाये, जो केवल उन्ही मरीजों को आवंटित किये जायें, जिनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 90 प्रतिशत से कम हो। उक्त तीनों चिकित्सालयों के लिये 125, 125 एवं 50 डी टाइप ऑक्सीजन सिलेन्डर उपरोक्त अतिरिक्त बेड के लिये तैयार रखे जायें।


जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी मरीज को घर के लिये ऑक्सीजन सिलेन्डर न दिया जाये और न ही डिस्र्चाज करते समय दिया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एम्बुलेंस में दो डी टाइप ऑक्सीजन सिलेन्डर रहना अनिवार्य होगा। उन्हांेने जिला पुरूष चिकित्सालय में दो निजी एम्बुलेंस मुहैया कराने के लिए निर्देश दिये। जिला चिकित्सालय में मरीजों को भर्ती करते समय तुरन्त लैब टैक्नीशियन द्वारा रैपिड एन्टीजन टैस्ट किया जाए एवं ऑक्सीजन सैचुरेशन मानक से कम पाये जाने पर मरीज को डॉक्टर द्वारा तुरन्त संबंधित चिकित्सायल में भर्ती किया जाये।


श्री चहल ने निर्देश दिये कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा ऑक्सीजन का आॅडिट करवाया जाये, जिसके लिये नयति हाॅंस्पिटल में डाॅ राजीव गुप्ता, जिला संयुक्त चिकित्सालय में डाॅ आलोक, राम किशन मिशन चिकित्सालय में डाॅ. स्वाती जाडिया, के.डी. मेडिकल कॉलेज में डाॅ. संदीप के.एम. मेडिकल कॉलेज में डाॅ. सिसोदिया एवं बृज हैल्थ केयर तथा अग्रवाल लाइफ लाइन हॉस्पीटल में डाॅ. मुनीष पौरूष द्वारा ऑक्सीजन आडिट करते हुये प्रत्येक दिन की रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित कराना सुनिश्चित करेंगे।


बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रचना गुप्ता, (नोडल कोविड -19) संयुक्त निदेशक रविन्द्र गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पुरुष एवं संयुक्त चिकित्सालय वृन्दावन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव गुप्ता, एसएलओ सुरेन्द्र प्रसाद यादव उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More