BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन में शुरू हुआ ऑक्सीजन सिलेंडर सहायता केन्द्र

मथुरा। कौरोना संक्रमण के चलते घरो मे आइसोलेशन कर रहे मरीजों को अब गोवर्धन में ही आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पहल पर जनपद मुख्यालय के पश्चात गोवर्धन मे भी दो स्थानों पर आक्सीजन की उपलब्धता शुरू कर दी है।

कौरोना संक्रमण के चलते अधिकांश मरीजो को होम आइसोलेट किया जा रहा है। इनमें आक्सीजन की कमी आने पर परिजनो के हाथ पैर फूल जाते है और उनको भर्ती कराने या आक्सीजन की जुगाड के लिये परिजनो को मथुरा दौडना पडता था मगर इस परेशानी के देखते हुये व मरीजो की मदद के लिये जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मथुरा शहर मे विगत दिनो आक्सीजन सिलैंडर केन्द्र खोलकर आक्सीजन की सुगमता के लिये पहल की तो वही जनपद की पांचो तहसीलो मे उपलब्धता के क्रम मे गोवर्धन तहसील मे कस्वा गोवर्धन मे भी दो केन्द्र आक्सीजन सहयोग देने के लिये शुरू कर दिये।


मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वालो ने वताया कि अब गोवर्धन अंचल के संक्रमित मरीजो को आक्सीजन के लिये मथुरा दौड नही लगानी होगी। वह गोवर्धन मे जतीपुरा रोड स्थित आक्सीजन सिलेण्डर केन्द्र व जहारवीर बाबा मंदिर के निकट स्थित आक्सीजन केन्द्र से सिलेण्डर हेतु मंडल के नगर अध्यक्ष समाजिक कार्यकर्ता मनीष लंबरदार मोबाइल 9927200411, महामंत्री हुकुम अग्रवाल मोऽ 9997505549, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल पारले मोबाइल 9897003210, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा मो ऽ 8077854187 पर संपर्क कर आक्सीजन सिलैंडर प्राप्त कर सकते है। इसके लिये सिलैंडर प्राप्त करने वाले को खाली सिलैंडर व आधार कार्ड जमा कराना होगा।


खाली सिलैंडर न होने पर सिलैंडर की सीक्योरिटी ( रिफंडेवल ) जमा कराकर सिलैंडर प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वाले, कंचनलाल अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे, योगेंद्र चतुर्वेदी जिला महामंत्री, संजय अग्रवाल ,कृष्ण गोपाल सिंघल,  हरेन्द्र सिंह व्यवस्थापक, जितेंद्र प्रजापति जिलाध्यक्ष युवा इकाई, आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More