BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दोहरी मंडी शुल्क नीति के विरोध, व्यापारियों ने किया दो दिन मंडी बंद का ऐलान

सौंख। कस्बा की उपमंडी स्थल परिसर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक अयोजित की गई। जिसमें व्यापारी प्रदेश में दोहरी मंडी शुल्क नीति से परेशान है। सरकार ने हाल ही में मंडी परिसर के बाहर कृषि उत्पादों के व्यापार को मंडी शुल्क से पूरी तरह मुक्त करने की घोषणा की है।

व्यापारियों का तर्क है कि इस नीति के बाद सारा व्यापार मंडी से बाहर चला जाएगा। व्यापारी, खरीददार, चैकीदार, मजदूर बेरोजगार हो जाएगें। और सरकार ने मंडी के बाहर कुछ टैक्स और मंडी परिसर में कुछ अलग-अलग तय किया है। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्यामबिहारी शर्मा के आह्वान पर स्थानीय व्यापार मंडल इकाई ने अनाज मंडी दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। 22 सितबंर मंगलवार को व्यापार पूरी तरह से बंद रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, राकेश गोयल, श्रीचंद चाहर, पूर्व सभासद विजय सिंह, भोवल चैधरी, गुड्डा चैधरी, दुर्गा प्रसाद, कैप्टन रूपसिंह, वीरेंद्र सिंह, महेश,  करन सिंहख् पप्पू, मौरा, सूरज, अंगद सिंह, दिनेशचंद, सौरभ, किशनलाल, संजय बंसल, कैहरी सिंह, राकेश आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More