BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विरोधियों ने अपने नेताओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर तेज किया आंदोलन

मथुरा। कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुए आंदोलन करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने कई मुकदमा दर्ज कराये हैं।


राया में राष्ट्रीय लोकदल की जिला संगठन उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के आरोप में जिलाध्यक्ष राम रसपाल पौनियां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी अनूप सिंह आदि के खिलाफ थाना सदर बाजार में जिला प्रशासन द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। बैठक में मांग की गई कि इन मुकदमों को वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर रालोद प्रदर्शन करेगा।
विरोध प्रदर्शन के दौरान हरी सिंह काका, राजवीर सिंह, रनवीर सिंह, प्रमोद सिंह, केहरी सिंह, राम सिंह नेताजी, चैधरी हर्ष सोलंकी, अमरचंद गाबार, सौदान सिंह सोलंकी, डा.महावीर सिंह, ज्ञान सिंह वर्मा, शिवचरनल काका, सोहनलाल वाल्मीकि, डा.रवि माहौर, हाकिम सिंह, बीरेन्द्र सिंह, कारे सिंह दरोगा, नारायण सिंह, प्रकाश बादल, मुकेश सिंह, लोकेश सोलंकी आदि मौजूद रहे।   दूसरी ओर 9 सितम्बर को रात नौ बजे होलीगेट पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं के  खिलाफ भी कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कांग्रेसियों ने इसे सरकार की बदले की भावना से किया गया कृत्य बताया है। युवक कांग्रेस ने मुकदमा वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More