BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति ने किया महिलाओं की सुरक्षा के संकल्प का आह्वान

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को दिया जाए अत्यधिक महत्व
राष्ट्रपति कोविन्द ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “सभी देशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई! त्योहार प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। आइए हम एक ऐसे सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें जहां महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अत्यधिक महत्व दिया जाए और वे अपनी आकांक्षाओं को स्वतंत्र रूप से पूरा करें।”

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का लें संकल्प

उप-राष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, “रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। रक्षाबंधन भाई बहन के बीच असीम स्नेह और आदर के बंधन का उत्सव है। इस पावन अवसर पर हम महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लें, समाज में उनके लिए एक सुरक्षित परिवेश सुनिश्चित करें।”


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस अवसर पर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ढेरों शुभकामनाएं।


उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More