BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जन्मदिन पर महेन्द्र सिंह टिकैत को भारत रत्न देने की मांग उठी

मथुरा। आज परम श्रद्धेय किसान मसीहा स्वर्गीय महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वीं जयंती जिला कैंप कार्यालय भाकियू, गडसोली मनायी गयी। बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके बाबा के संघर्ष को याद किया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार रावत ने कहाकि यज्ञ हवन और भंडारे में सभी साथियों की सहभागिता रही। किसान नेता रहे महेन्द्र सिंह टिकैत को उनके जन्मदिन पर एक भारत रत्न देने की मांग भारतीय किसान यूनियन ने की है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा महात्मा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 85 वी जयंती मनाई। अमरनाथ स्कूल रोड स्थित भोला शाह नया तकिया बगीची पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत  के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से किसान मसीहा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इस अवसर पर युवा रालोद के पूर्व शहर उपाध्यक्ष फैसल कुरेशी जाहिद कुरेशी जमील कुरैशी केस कुरैशी युवा रालोद के पूर्व शहर महासचिव शेक मोटा कुरेशी जावेद कुरेशी नदीम कुरैशी, कामिल कुरेशी, बादल कुरेशी, युवा रालोद के पूर्व शहर सचिव अकबर कुरेशी, इकरार कुरैशी, अजीज कुरैशी, आदिल कुरेशी, पिंटू, शकील आदि ने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ली।

भारतीय किसान यूनियन में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।  महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहाकि किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए व किसान मसीहा की जयंती व पुण्यतिथि पर केंद्रीय व राजकीय अवकाश घोषित किया जाए ।

मथुरा महानगर के किसी भी प्रमुख चैराहे या फिर किसी पार्क में बाबा टिकैत की मूर्ति लगाई जाए जाये जिससे आने वाली पीढ़ी किसान मसीहा को भुला ना सकें। वृंदावन नगर अध्यक्ष आवाद मोहम्मद एडवोकेट, शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, तहसील सदर अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश चैधरी, युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा, तनवीर कुरेशी ,कैफ कुरेशी, हल्लन कुरेशी आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More