देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गुरूवार को उ प्र पं दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के कृषि विज्ञान केन्द्र, मथुरा के सभागार में महिला कृषक प्रशिक्षण एवं पोषण अभियान कार्यक्रम केवीके, इफको एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
मुख्य अतिथि गोवर्धन क्षेत्र के विधायक श्री कारिन्दा सिंह ने मानव पोषण की आवश्यकता पर बल देते हुए संतुलित आहार को ही स्वस्थ्यता की कुंजी बताया। देश में कुपोषण के शिकार बच्चे एवं महिलाओं का जिक्र करते हुए सरकार द्वारा उठाये गये इस कदम को अभूतपूर्व एवं सराहनीय बताया। इस अभियान से देश में फैले कुपोषण को मिटाया जा सकेगा। इसमें आंगनबाडी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठनों की अहम भूमिका रहेगी। अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलपति प्रो जी के सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य तन में ही स्वस्थ्य मन उत्पन्न होता है, स्वास्थ्य ही जीवन का आधार होता है, इसलिए बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक, समय और उनके कार्योनुसार संतुलित आहार की आपूर्ति की जानी बहुत आव
श्यक है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने कहा कि पोषण अभियान महिलाओं एवं बच्चों के जीवन में नया सबेरा लेकर आयेगा। हर इंसान का संतुलित आहार उसका हक है जिसे सरकार ने मुहैया करा सराहनीय कार्य किया। विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने कहा कि पिछडे, मलिन बस्ती एवं आदिवासी क्षेत्रों के लिए भारत सरकार का ये मिशन एक वरदान सावित होगा। उन्होनंे घर के पास सब्जियां उगाने पर बल दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल गौतम ने इस मिशन में सबसे जागरूकता लाने का आवाहन किया। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा एस के मिश्रा ने सभी अतिथियों का शाॅल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए कहा कि इस अभियान में किसानों एवं पशुपालकों तथा गंाव से जुडे लोगों को जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। हर व्यक्ति को यदि जीवन पर्यन्त संतुलित पोषण मिले तो वह निरोगी रहता है। इफको के क्षेत्र अधिकारी सतबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पोषण अभियान कार्यक्रम केवीके एवं इफको ं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया है। जिससे देश के बहुत बडी संख्या में लोग लाभान्वित होगें, उन्होने कार्यक्रम से जुडे लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान के प्रसार अपनी अहम भूमिका जरूर अदा करें। कार्यक्रम में 100 से अधिक आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, पशुपालकों, किसानों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने तथा किसानों को सब्जियों के बीज के पैकिट भी वितरित किए गए। देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विवि के मा कुलपति प्रो जीके सिंह के निर्देशन में विवि परिसर में 100 से अधिक पीपल एवं अन्य छायादार पेड भी रोपित किए गए। इस मौके पर डा बीएलयादव, डा नीलम चैहान, डा वाईके शर्मा, डा बृजमोहन, डा रविन्द कुमार राजपूत, गोविन्द गुप्ता, अनिल कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।













Related Items
बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
इन विशेष समयों में हनुमान चालीसा का पाठ करने से बढ़ता है आत्मबल और दूर होती हैं जीवन की बाधाएं