BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब वेटरनरी में रोजाना एक हजार सैंपल की जांच हो सकेगी

मथुरा।  वेटरनरी कॉलेज की सैंपल जांच की क्षमता बढ कर अब प्रतिदिन एक हजार सैंपल हो गई है। मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की विधायक निधि से प्राप्त कोविड-19 जांच की नई मशीनें स्थापित की गई।

पिछली कोरोना लहर में स्थापित की गई वेटरिनरी विश्वविद्यालय की लैब ने अब तक लगभग सबा लाख कोविड-19 सैंपल की जांच पूरी कर ली है। पिछले दिनों सैंपल की संख्या अधिक होने से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में बहुत लंबा इंतजार करना पड़ता था। जनता की इसी परेशानी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने आगे बढ़कर सैंपलिंग के लिए अपनी विधायक निधि से नई मशीन देने की पेशकश की।

इसके फल स्वरुप बुधवार को इस लैब की क्षमता दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गई। इसमें दो नई मशीनें स्थापित की गई हैं। यह दोनों विदेशी तकनीक से बनी हैं। पहली मशीन आरएनए एसट्रैक्टर है। इसके जरिए अब मैनुअल आरएनए नहीं निकाला जाएगा, बल्कि यह मशीन निकालेगी।
इसके बाद वह आरएनए नयी आरटीपीआर मशीन में जांच को भेजा जाएगा। आज इन दोनों मशीनों का लोकार्पण जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने किया।
लैब की प्रभारी व माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ रश्मि सिंह ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पिछले साल स्थापना के बाद से अब तक इस लैब ने लगभग सवा लाख सैंपल की जांच कर ली है। अब दोनों मशीनों से प्रतिदिन 1000 से 1200  सैंपल की जांच संभव हो सकेगी। वैसे अभी तक इस लैब का लक्ष्य 320 सैंपल प्रतिदिन जांच का है। इसकी जगह पर 650 सेंपल जांच की जा रही है।


जिलाधिकारी श्री चहल ने बताया कि शासन ने सभी लैब की जांच की प्रगति की समीक्षा की व उनकी रैंकिंग की जानकारी ली। इस रेकिंग में वेटरनरी विश्वविद्यालय की इस लैब को प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। यहां जो सैंपल स्वास्थ्य विभाग मथुरा की ओर से प्राप्त होते हैं, वे शाम को मिलते हैं।

अगले दिन शाम को उनकी जांच रिपोर्ट सीएमओ को रिसीव करा दी जाती है। लैब के सुदृढ़ीकरण के लोकार्पण मौके पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, सीडीओ डॉ. नितिन गॉड व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More