देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। इकोनॉमी में आई सुस्ती को दूर करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रयास कर रही है।
यूनाइटेड बैंक और ओरिएंटल बैंक का पीएनबी में हुआ विलय...
केंद्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक में दो बैंकों के विलय का ऐलान किया है। वित्ती मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूनाइटेड बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का पीएनबी में विलय किया जाएगा। वहीं केनरा और सिंडिकेट बैंक का भी आपस में विलय होगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का भी आपस में विलय करने का फैसला लिया गया है। इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का आपस में विलय करने का ऐलान किया गया है। सरकार के इस फैसले के साथ ही देश में सरकारी बैंकों की संख्या 18 से घटकर 12 हो गई है।
आज जिन बैंकों के साथ वित्त मंत्री की बैठक हुई उनमें पीएनबी, कैनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओबीसी, कॉर्पोरेशन बैंक, यूनियन बैंक शामिल थे। सरकार पहले भी बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक का विलय कर चुकी है। आज विकास दर के आंकड़े भी जारी होने हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 8 सरकारी बैंकों ने रेपो रेट से जुड़े प्रोडक्ट लॉन्च किए। बैंकों ने तय समय में लोन डॉक्यूमेंट लौटाने का भी एलान किया है। ट्रैकिंग की सुविधा भी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बैंकों के साथ मिलकर 4 एनबीएफसी ने अपने लिए रास्ता निकाला है। उन्होंने कहा कि हमें वित्तीय सेक्टर को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि कई बैंकिंग सुधार हाल के सालों में सरकार ने किए हैं। पिछले सालों में 3.38 लाख शैल कंपनियां बंद की गई हैं।
उन्होंने कहा, बड़े लोन की मॉनिटरिंग हो रही है ताकि कुछ भी गड़बड़ी हो तो पता लग के। स्विफ्ट मैसेज को सीबीएस से लिंक किया गया है। उन्होंने कहा कि लोन में रिकॉर्ड रिकवरी हुई है। 1.21 लाख करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ग्रॉस एनपीए में भी कमी हुई है।
बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई कदम उठाए थे। आज उन्होंने 10 सरकारी बैंकों के साथ बैठक भी की थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आज बैंकों के विलय का एलान हो सकता है। पिछले हफ्ते उन्होंने एफपीआई पर से सरचार्ज हटाया था। इसके अलावा उन्होंने ऑटो सेक्टर को भी राहत दी थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस