BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

NIRBHAYA GANGRAPE CASE : चारों दरिंदों को 20 मार्च को लगेगी फांसी, चौथी बार डेथ वारंट जारी

नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गुरुवार को निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के लिए नया डेथ वारंट जारी कर दिया है। दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी पर लटका दिया जाएगा। इससे पहले कोर्ट ने तीन बार डेथ वारंट जारी किया था और तीनों बार फांसी टल गई।

दोषी फांसी से बचने तक हर तरह के हथकंडे अपना रहे थे। बुधवार को दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका राष्ट्रपति द्वारा खारिज किए जाने के बाद चारों दोषियों के सभी कानूनी विकल्प खत्म हो गए। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार उनकी फांसी नहीं टलेगी।

सुप्रीम कोर्ट से पवन की क्यूरेटिव याचिका सोमवार को ही खारिज हो गई थी। कोर्ट ने 17 फरवरी को चारों दोषियों मुकेश कुमार सिंह, पवन, विनय और अक्षय कुमार के खिलाफ 3 मार्च को फांसी पर लटकाने के लिए डेथ वारंट जारी किया था। पवन की दया याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित होने से डेथ वारंट रद्द करना पड़ा था। दिल्ली कारागार नियमावली के मुताबिक मौत की सजा का सामना कर रहे किसी दोषी की दया याचिका खारिज होने के बाद उसे फांसी देने से पहले 14 दिन का समय दिया जाता है। चारों दोषियों और एक किशोर सहित छह व्यक्ति आरोपी के तौर पर नामजद थे। छठे आरोपी राम सिंह ने मामले की सुनवाई शुरू होने के कुछ दिनों बाद तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी।

किशोर को एक सुधार गृह में तीन साल गुजारने के बाद 2015 में रिहा कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2012 को दक्षिणी दिल्ली में एक चलती बस में निर्भया के साथ सामूहिक बलात्कार के साथ ही उस पर हमला किया गया था। निर्भया की बाद में सिंगापुर के अस्पताल में मौत हो गई थी। दिल्ली की एक अदालत ने 13 सितंबर 2013 को चारों दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More