BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

NIRBHAYA GANGRAPE CASE : विनय ने फांसी से बचने के लिए दायर की याचिका, कोर्ट ने दिए ये निर्देश

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के दोषी लगातार फांसी से बचाने के नए पैंतरे अपनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कोर्ट में दोषी विनय शर्मा की ओर से उसके वकील एपी सिंह ने याचिका दाखिल की है। याचिका में विनय की मानसिक स्थिति को खराब बताते हुए उसका इलाज कराने की मांग की गई है।

वकील एपी सिंह ने अपनी अर्जी में बताया है कि विनय शर्मा चोट लगने के बाद अपनी मां तक को नहीं पहचान पा रहा है। वकील की तरफ से कहा गया है कि उसे गंभीर मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया हो सकती है, ऐसे में उसका मेडिकल चेक अप करवा कर उसकी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल हो।

इस याचिका पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल को निर्देश देते हुए कहा कि दोषी विनय का ट्रीटमेंट कराया जाए, कोर्ट ने तिहाड़ जेल को निर्देश दिए है कि वो दोषी विनय शर्मा का इलाज कराए। कोर्ट ने कहा है कि शनिवार को इस मामले में दोबारा सुनवाई करेंगे। आपको बताते जाए कि 16 फरवरी को विनय ने तिहाड़ जेल में अपना सिर दीवार पर मार दिया था। इस कारण वह चोटिल हो गया था। हालांकि, उसको मामूली चोट आई थी। पिछले हफ्ते तक विनय ने एपी सिंह को बदलने की बात कही थी और आज खुद एपी सिंह ने ही पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई है। 3 मार्च को होने वाली फांसी की सजा को टालने के लिए लगातार दोषी और उनके वकील नए-नए हथकंडे अपनाने में लगे हुए हैं।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More